भारत
OMG! होने वाली भाभी बनी थी पत्नी, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
9 Feb 2023 9:51 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
फेशियल कराने का बहना बनाकर भागने वाला दूल्हा 10 दिन बाद प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद लौट आया.
पीलीभीत: पीलीभीत में शादी के दिन फेशियल कराने का बहना बनाकर भागने वाला दूल्हा 10 दिन बाद प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद लौट आया. लेकिन परिजनों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया. उसके पिता ने कहा कि उनका अपने बेटे से अब कोई संबंध नहीं है. वह बालिग है और जिसके साथ जहां चाहे वहां रह सकता है. बारात निकलने से कुछ घंटे पहले घर से झूठ बोलकर चले जाने से उन्हें समाज और रिश्तेदारों के बीच काफी शर्मिंदा होना पड़ा था. अगर उनका छोटा बेटा भी शादी के लिए तैयार ना होता तो दोनों परिवारों के लिए स्थिती बेहद गंभीर हो जाती.
बता दें, बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले मावत तिवारी ने अपने बड़े बेटे शशांक की शादी बरेली में तय की थी. 1 जनवरी को बारात जानी थी. लेकिन बारात जाने से ठीक पहले शशांक घर पर फेशियल कराने और बाल में कलर कराने की बात कह कर भाग गया था. काफी देर तक जब शशांक वापस नहीं आया तो परिजनों के हाथ पैर फूल गए. शशांक को हर तरफ ढूंढा गया पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका.
इसके बाद दुल्हन पक्ष से बातचीत कर शशांक के छोटे भाई विषर्भ को दूल्हा बना कर बारात ले जाई गई. अपनी होने वाली भाभी के साथ विषर्भ ने सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी की. इस दौरान परिवार और पुलिस शशांक को हर तर ढूंढती रही. शांशक को ढूंढने के लिए पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली.
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि गुमशुदा दूल्हे के नंबर की सीडीआर से एक युवती का नंबर मिला. फिर युवती को थाने बुलाया और पूछताछ की. शुरुआत में उसने पहले तो कुछ भी नहीं बताया.
जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शशांक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है. फिर युवती ने कोर्ट मैरिज के कागज पुलिस को दिखाए. इसके बाद शशांक के परिजनों को भी बुलाया गया. लड़के के पिता ने कहा कि उन्होंने अपने बड़े बेटे के साथ रिश्ता तोड़ दिया है. दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से जो चाहें वो कर सकते हैं.
Tagsपीलीभीतपीलीभीत न्यूज़पीलीभीत पुलिसदूल्हाप्रेमिकाशादीpilibhitpilibhit newspilibhit policegroomgirlfriendmarriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





