भारत

ये क्या! दोस्तों की बेरहमी, पहले युवक को पीटा, उसके बाद...

jantaserishta.com
13 Dec 2025 10:58 AM IST
ये क्या! दोस्तों की बेरहमी, पहले युवक को पीटा, उसके बाद...
x
जानें पूरा मामला.
पटना: बिहार की राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. मृतक के परिजनों ने हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने चार नाबालिग युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी, रानीपुर निवासी 15 साल के अमर कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अमर को बुधवार की शाम उसके कुछ दोस्त मोटरसाइकिल से घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद देर रात परिवार को सूचना मिली कि अमर को गंभीर हालत में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है. जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो अमर मृत अवस्था में मिला.
परिजनों का आरोप है कि अमर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है. मृतक के पिता मनोज यादव का कहना है कि पुलिस पहले उन्हें मेहंदीगंज थाना भेजती रही, फिर चौक थाना जाने को कहा गया और अंत में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया.
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की इस लापरवाही ने परिवार को और अधिक मानसिक रूप से तोड़ दिया है. परिजनों का यह भी कहना है कि यदि किसी रसूखदार व्यक्ति के बेटे के साथ ऐसा हुआ होता तो पुलिस का रवैया अलग होता.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपित युवकों में से एक की बहन से मृतक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर साजिश रची गई और अमर को घर से बुलाकर चौक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में ले जाया गया, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई.
जब आरोपियों को लगा कि अमर की हालत बेहद नाजुक हो चुकी है, तो वो उसे NMCH अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी गेट पर छोड़कर फरार हो गए. बाद में इलाज के दौरान अमर की मौत हो गई. गुरुवार को उसका शव अस्पताल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null