भारत

मुख्यमंत्री के दोस्त ने मांगी मदद, कहा- 'करवा दो यार!'...जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
26 May 2021 8:21 AM IST
मुख्यमंत्री के दोस्त ने मांगी मदद, कहा- करवा दो यार!...जानिए पूरा मामला
x
अपने मुख्यमंत्री दोस्त से गुहार लगाई है...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने दोस्त और इंजीनियरिंग कॉलेज के उनके साथी नरेंद्र कुमार सिंह ने उनसे एक गुहार लगाई है. नरेंद्र कुमार सिंह सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत मैना गांव के निवासी हैं. दरअसल, पिछले कई वर्षों से मैना गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है और खंडहर में तब्दील हो चुका है. इससे स्वास्थ्य केंद्र पर ना तो डॉक्टर और नर्स आते हैं ना तो लोगों को दवाइयां मिलती है.

अपने इलाके में बंद पड़े इससे स्वास्थ्य केंद्र को लेकर नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने मुख्यमंत्री दोस्त से गुहार लगाई है कि वह इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करें और उनके गांव समेत बिहार में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं उन सब को चालू करवाया जाए.
आजतक की टीम मंगलवार को नरेंद्र कुमार सिंह के गांव पर पहुंची और स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया. यह स्वास्थ्य केंद्र मौजूदा समय में लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है. स्वास्थ्य केंद्र की दीवारों में दरार आ चुकी है और छत का कई हिस्सा भी टूट चुका है. बंद पड़े इस स्वास्थ्य केंद्र के कमरों में सरकारी दस्तावेज और टूटी फूटी कुर्सियां और टेबल बिखरे पड़े हैं.
इस स्वास्थ्य केंद्र की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसके परिसर में रखरखाव की कमी की वजह से कई जंगली पेड़ पौधे उग चुके हैं और स्थानीय लोगों की मानें तो इस में से सांप और बिच्छू भी निकलते हैं. बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र को लेकर नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने मुख्यमंत्री दोस्त से आग्रह किया है कि वह इसे शुरू करवाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story