भारत
धोखाधड़ी की रिपोर्ट निकली झूठी, फिर पुलिस ने जो किया वो हैरान कर देगा
jantaserishta.com
9 Oct 2023 4:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी ने रो-रोकर अपनी बेगुनाही के सबूत दिए.
ग्वालियर: ग्वालियर में एक महिला ने अपने जेठ के साथ मिलकर ससुर के खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस की जांच की. इस दौरान आरोपी ने रो-रोकर अपनी बेगुनाही के सबूत दिए. इसके बाद शिकायतकर्ता ने पैर छूकर माफी मांगी. साथ ही फ्यूचर में झगड़ा न करने की कसम खाई.
मामला ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस थाना हस्तिनापुर का है. यहां सीता बघेल नाम की महिला अपने जेठ पंजाब के साथ शिकायत करने पहुंची. उसने बताया कि पति की मौत के बाद ससुर हरिराम बघेल और सास ने उसके साथ धोखाधड़ी की है. पति के हिस्से की जमीन बेच दी है और गाली गलौज करके घर से भगा दिया है.
ये आरोप लगाते हुए उसने सास-ससुर और देवर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई. थाना प्रभारी हस्तिनापुर राजकुमार राजावत ने हकीकत का पता लगाया. इस दौरान मामला कुछ और ही निकला. इसके बाद एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल ने महिला, उसके जेठ और दूसरे पक्ष की ओर से ससुर-देवर को आमने-सामने बैठाकर पंचायत की.
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शक-संदेह दूर हुआ. ससुर ने बेची गई जमीन के बदले मिले पैसे दिखाए. साथ ही पूरा हिसाब दिया. इसके बाद बहू ने सास-ससुर को रोटी खिलाने की बात को लेकर समझौता किया. बहू और बेटे ने पैर छूकर माफी मांगी.
साथ ही बेटे को सामने खड़ा करके हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करने की कसम भी खाई. एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल ने कहा कि छोटे-मोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं. मगर, पुलिस की पहल आपस में बातचीत कराकर समझौता कराने की है. इसी पहल में दोनों पक्ष संतुष्ट नजर आए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





