भारत

चालाकी! लोमड़ी ने मरने का किया नाटक, लोगों ने समझा कुछ और, फिर...

jantaserishta.com
1 Dec 2020 1:11 PM IST
चालाकी! लोमड़ी ने मरने का किया नाटक, लोगों ने समझा कुछ और, फिर...
x

हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि जानवरों में लोमड़ी सबसे ज्यादा चालाक होती है और मौके के हिसाब से अपना व्यवहार बदल लेती है. एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला महाराष्ट्र के सिन्नर में जहां पिंजड़े में फंसने के बाद लोमड़ी ने फौरन मरे होने का नाटक कर लिया और जैसे ही लोग वहां से गए मौके से भाग गई.

स्थानीय अखबार के मुताबिक सिन्नर तालुका के उजनी गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगा रखा था लेकिन उसमें गलती से एक लोमड़ी आ फंसी. लोमड़ी के फंसने के बाद लोगों ने चारों तरफ से पिंजड़े को घेर लिया. यह देखते ही जान बचाने के लिए लोमड़ी ने लेटकर फौरन मरने का नाटक शुरू कर दिया .
यह देखकर लोगों को लगा कि लोमड़ी की पिंजड़े में ही मौत हो गई है. इस दौरान लोमड़ी ऐसे पड़ी रही जैसे सच में उसकी जान जा चुकी है. कुछ देर ये नाटक देखने के बाद लोग उसे मरा हुआ समझकर वहीं छोड़कर चले गए.
पिंजड़े के पास से जैसे ही भीड़ गई लोमड़ी फौरन वहां से भाग निकली. ये देखकर लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ कि जिसे वो मरा हुआ मान चुके थे असल में वो लोमड़ी नाटक कर रही थी.
बता दें कि उजनी गांव में लोग एक तेंदुए से परेशान थे और उसे पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था लेकिन उसमें एक लोमड़ी आकर फंस गई. लोगों ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया. लोमड़ी को जगाने के लिए आवाज लगाई गई, उसपर पानी फेंका गया लेकिन लोमड़ी हिली तक नहीं लेकिन जैसे ही लोग वहां से गए तुरंत वो फरार हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story