भारत

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार को कोसा, मदद के लिए भारत का जताया अभार, चीन पर कही यह बात

jantaserishta.com
10 April 2022 2:25 PM IST
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार को कोसा, मदद के लिए भारत का जताया अभार, चीन पर कही यह बात
x

कोलंबो: आर्थिक संकट से जूझते श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने भारत का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि भारत ने सबसे ज्यादा हमारी मदद की है। उन्होंने कहा है कि सरकार चीन के साथ चर्चा कर रही है। भारत सरकार ने हाल ही में मु्श्किल दौर से गुजर रहे श्रीलंका को ईंधन की खेप भेजी थी। इसके अलावा अप्रैल में कई और खेप भेजा जाना बाकी है। मुल्क के हालात इतने बदतर होते जा रहे हैं कि नागरिक बुनियादी चीजें जुटाने की कोशिश में जान दांव पर लगा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने राजधानी कोलंबो से भारत के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत ने हमारी सबसे ज्यादा मदद की है। हमें यह देखना होगा कि वे गैर-आर्थिक तरीकों से भी हमारी मदद कर रहे हैं। इसलिए हम उनके आभारी हैं।'
उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने चीन से निवेश की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'इस सरकार के तहत कोई भी बड़ा चीनी निवेश नहीं हुआ है। उन्होंने निवेश को लेकर मांग की थी, लेकिन निवेश नहीं आया... मुझे लगता है कि कर्ज चुकाने को लेकर रीशेड्यूलिंग पर चर्चाएं जारी हैं। उन्होंने चीनी सरकार से बात की है, मुझे इतना ही पता है।'
एजेंसी के अनुसार, भारत अब तक श्रीलंका को 2 लाख 70 हजार मीट्रिक टन ईंधन भेज चुका है। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका के लिए क्रेडिट लाइन में विस्तार किया है।
नागरिक सड़कों पर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके प्रशासन पर इस संकट के गलत प्रबंधन के आरोप लगा रहे हैं। महीनों से श्रीलंका वासियों ईंधन, गैस, खाना और दवाएं खरीदने के लिए लंबी कतारों में लग रहे हैं। ईंधन की कमी के चलते घंटों बिजली गुल रहती है। खबर है कि गैस या केरोसीन खरीदने के लिए कतार में घंटों लगे रहने के चलते कम से कम 4 बुजुर्गों की मौत हो गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story