भारत
5 महीनों में 13 बाघों की मौत पर वन मंत्री का बेतुका बयान, कहा- जो जन्म लेता है तो उसकी मृत्यु भी होती है
jantaserishta.com
6 Jun 2023 5:34 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में बाघों के ताजा आंकड़े जारी होने से ठीक पहले वन विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। दरअसल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में लगातार बाघों की मौत का मामला सामने आ रहा है। बीते दिन तक कुमाऊं रीजन के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अब तक 13 बाघों की संदिग्ध तरीके से मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बाघ कुछ शिकारियों के लगाए फंदे में फंसने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी ओर प्रदेश के वन मंत्री जिनके जिम्मे वन विभाग की पूरी बागडोर है, उनका इस मामले में बड़ा ही बेतुका बयान सामने आया है। उत्तराखंड में पिछले पांच महीनों में 13 बाघों की मौत हुई है। लगातार बाघों की मौत को लेकर जब वन मंत्री सुबोध उनियाल से पूछा गया तो उनका इस मामले पर कहना कुछ और ही था।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मनुष्य जन्म लेता है तो उसकी मृत्यु भी होती है। इस मामले में जांच सौंप दी गई है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वन मंत्री ने यह भी कहा कि उम्रदराज हुए बाघों की मौत प्राकृतिक है। लेकिन जहां तक सक्रिय शिकारियों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात आई है, उसमें कई लोग पकड़े भी गए हैं। वन विभाग की स्पेशल मॉनिटरिंग टीमें गंभीरता से ड्रोन से मॉनिटरिंग कर बाघों को हर संभव तरीके से संरक्षण दे रही है।
गौरतलब है कि 2018 की गणना के अनुसार प्रदेश में बाघों की संख्या 442 थी, इस साल बाघों की मौत का पहला मामला जनवरी में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में आया। 2001 से 2023 तक राज्य में कुल 181 बाघों की मौत हो चुकी है जिनमें शिकार, दुर्घटनाएं, जंगल की आग, आपसी संघर्ष, जाल में फंस कर मौत के मामले शामिल हैं।
उत्तराखंड में पांच महीने में 13 बाघ-बाघिनों की मौत के मामले पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मामले का निश्चित रूप से आंकलन किया जाएगा। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो इसमें कार्रवाई जरूर होगी।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मंत्रीबाघों की मौतबाघसुबोध उनियालUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand ministerdeath of tigerstigerSubodh Uniyal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





