खौफनाक खबर: जंगल अब वन्यजीवों के लिए सुरक्षित नहीं, शिकारियों के बारूद की चपेट में आई भैंस, जबड़ा का हुआ ये हाल

गुना: मध्य प्रदेश में जंगल इन दिनों वन्यजीवों के लिए सुरक्षित नहीं है। जंगलों में शिकारी सक्रिय हैं। वन्यजीवों के शिकार के लिए जो तरीके अपना रहे हैं उनकी चपेट में पालतू पशु भी आ रहे हैं। इसकी एक बानगी ग्वालियर चंबल संभाग के गुना जिले में देखने को मिली है।
इंडिया वन की रिपोर्ट के मुताबिक गुना के जंगल में शिकारियों ने बारूद बिछा रखा था, जिसकी चपेट में वहां चर रही भैंस आ गई। भैंस के मुंह में बारूद फटने से उसका जबड़ा धमाके के साथ उड़ गया और भैंस की जान पर बन आई है। भैंस का पशु अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





