राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय की गई अमर जवान ज्योति की लौ, पढ़े जब इंदिरा गांधी ने बताया था टेम्परेरी

नई दिल्ली: इंडिया गेट पर रखी अमर जवान ज्योति को अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में ही रख दिया गया है। यहीं पर 1947 से अब तक देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि के लिए एक ज्योति पहले से जल रही है। अब दोनों ज्योतियों का विलय कर दिया गया है। हालांकि इसे लेकर विवाद भी तेज है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे शहीदों का अपमान करार दिया है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1971 में रखा था। बांग्लादेश युद्ध के दौरान शहीद करीब 4 हजार भारतीय सैनिकों की याद में यह ज्योति प्रज्ज्वलित की गई थी। लेकिन तब खुद इंदिरा गांधी ने भी एक स्थायी युद्ध स्मारक की बात कही थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





