इस खास नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. किसी भी तरह के ग्रहण को धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से काफी खास माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को अशुभ माना जाता है. इसका प्रभाव सभी लोगों पर नकारात्मक रूप से पड़ता है. बता दें कि आज लगने वाला यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. सूर्य ग्रहण के साथ ही आज शनि अमावस्या भी है. यह सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 यानी आज मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 1 मई 2022 को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पर खत्म होगा. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी अमेरिका, अटलांटिक पेसिफिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत में इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





