भारत

Parliament Session 2024: 24 जून से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, नजर आएगा विपक्ष का बढ़ा प्रतिनिधित्व

jantaserishta.com
12 Jun 2024 10:36 AM IST
Parliament Session 2024: 24 जून से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, नजर आएगा विपक्ष का बढ़ा प्रतिनिधित्व
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के गठन के बाद संसद के पहले सत्र की भी तारीख आ गई है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है कि 24 जून से 3 जुलाई तक लोकसभा का पहला सत्र होगा। जबकि, 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का पहला सत्र बुलाया जाएगा। इस दौरान नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बुधवार को कहा, '18वीं लोकसभा का पहला सत्र नए चुने गए सदस्यों की शपथ ग्रहण, स्पीकर के चुनाव, राष्ट्रपति के भाषण और आगे की चर्चा के लिए 24-4-2024 से लेकर 3-7-2024 तक बुलाया गया है। राज्यसभा के 264वें सत्र को 27-6-2024 से बुलाया जाएगा और इसका समापन 3-7-2024 को होगा।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story