भारत

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन

jantaserishta.com
3 Nov 2023 8:02 PM IST
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन
x

जयपुर । विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी 19 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान हेतु उपयोग में ली जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए रेंडमाइजेशन में जिले की सभी 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आरक्षित रखी जाने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का आवंटन किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में कुल 4 हज़ार 681 मतदान केंद्रों के लिये कुल 5 हजार 608 ईवीएम एवं 6 हजार 74 वीवीपैट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के नम्बर अनुसार राजनैतिक दलों की उपस्थिति में रखा गया। रेंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कंप्यूटर पर उपलब्ध चुनाव आयोग के ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम पर की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन की एक प्रति सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य में लगे कर्मचारियों को पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिये।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुनीता यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) श्री अशोक कुमार शर्मा एवं उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी श्री ऋतेश कुमार शर्मा सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
——–

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story