भारत

पंजाब के नए मुख्यमंत्री की पहली प्रेस कांफ्रेंस, भावुक होकर कहा- जिसके घर पर छत नहीं, उसे कांग्रेस पार्टी ने CM बनाया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 Sept 2021 1:19 PM IST
पंजाब के नए मुख्यमंत्री की पहली प्रेस कांफ्रेंस, भावुक होकर कहा- जिसके घर पर छत नहीं, उसे कांग्रेस पार्टी ने CM बनाया, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को शपथ लेने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक आम आदमी को पंजाब की कमान सौंपी है. जिसके घर में छत नहीं थी, उसे आज कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री बना दिया.

चरणजीत सिंह चन्नी अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करेंगे कि तीनों कृषि कानूनों को तुरंत वापस लिए जाएं. अगर ये कानून वापस नहीं लिए गए तो किसानी खत्म हो जाएगी और पंजाब के हर परिवार पर फर्क पड़ेगा. पंजाब के किसान को कमजोर नहीं होने देंगे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story