पहला श्रम20 सम्मेलन 19 से 20 मार्च के दौरान पंजाब के अमृतसर में होगा

DEMO PIC
नई दिल्ली: पहला श्रम20 (एल20) सम्मेलन 19 से 20 मार्च 2023 के दौरान पंजाब के अमृतसर में आयोजित होगा। एल20, जी20 के तहत विभिन्न सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के श्रमिक संघों के नेता एवं प्रतिनिधि शामिल हैं जो श्रम संबंधी मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से विश्लेषण और नीतिगत सिफारिशें प्रदान करते हैं। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) भारत की जी20 की अध्यक्षता के तहत एल20 के पहले सम्मेलन के आयोजन से संबद्ध अग्रणी राष्ट्रीय श्रमिक संघ है। इस बैठक के अलावा, एल20 सम्मेलन के प्रतिभागियों को अमृतसर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





