भारत
पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर का डांस देख पहला पति आगबबूला, कहा- पैसों के लिए पेट दिखा रही
jantaserishta.com
18 July 2024 2:29 PM IST

x
वह चाहें तो एक घंटे में बच्चे वापस हो जाएंगे।
नोएडा: एक तरफ 'पाकिस्तानी भाभी' सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में हंस-खेल रही है तो दूसरी तरफ उसका पहला पति गुलाम हैदर पाकिस्तान में बैठकर उसे कोस रहा है। बच्चों को हर हाल में वापस पाने का दावा करने वाले गुलाम हैदर ने एक बार फिर सीमा पर अपनी भड़ास निकाली है। सीमा हैदर के डांस वीडियोज को लेकर गुलाम हैदर ने आरोप लगाया कि वह पैसों के लिए भारत में जिस्म दिखा रही है। गुलाम हैदर ने भारत सरकार से एक बार फिर अपील की कि उसके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए।
सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव बातचीत के दौरान सीमा हैदर पर अपना गुस्सा जाहिर किया। गुलाम ने यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'वह पैसों के लिए अपना पेट दिखा रही है। लोग उसे पेट दिखाने के पैसे देते हैं। 200 रुपए में अपना नाच दिखा रही है।' गुलाम ने कहा कि हिन्दुस्तान में खूब वीडियो बना रही है, लेकिन उसे रोका नहीं जा रहा है।
गुलाम ने कहा, 'जहां तक उसकी आवाज पहुंचनी चाहिए शायद वहां तक नहीं पहुंची है। दिल में गम और गुस्सा है। आज तक पाकिस्तान की मीडिया ने मेरी आवाज नहीं उठाई। क्योंकि गरीब के बच्चे हैं। अमीर के होते, जरदारी के होते, मरियम नवाज के होते... हमारी बदनसीबी है कि हम गरीब हैं, गरीब का कोई नहीं होता। जब तक हुकूमत हरकत में नहीं आती तब तक बच्चे नहीं मिल पाएंगे। रो-रोककर मेरा गला बैठ गया, लेकिन क्या हुकूमत ने आवाज उठाई। जरदारी का कुत्ता भी बीमार हो जाए तो मीडिया में खबर चलती है।'
एक औरत गलत तरीके से चार बच्चों को लेकर चली गई, वहां जाकर रील्स बना रहा है, यूट्यूब बना रही है, खूब बातें कर रही है, किसी को दिखाई नहीं देता। भारत सरकार पर भी सवाल उठता है। यदि सीमा हैदर की जगह मैं होता तो क्या वहां टिकटॉक, यूट्यूब वीडियो बना पाता? भारत की हुकूमत पाकिस्तान से क्यों नहीं कुछ कह रही है। वह चाहें तो एक घंटे में बच्चे वापस हो जाएंगे।
Tagsपाकिस्तानी भाभी सीमा हैदरसीमा हैदरसचिन मीणाPakistani Bhabhi Seema HaiderSeema HaiderSachin Meena
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





