पहला कारवां पार्क खुलेगा: बेड-सोफा एसी-इंटरनेट-जीपीएस ये सब मिलेगा

नई दिल्ली: केरल में इडुक्की जिले के पर्वतीय पर्यटन स्थल वागामोन में प्रदेश का पहला कारवां पार्क खुलने के लिए तैयार है. केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास के मुताबिक, राज्य सरकार की नई कारवां पर्यटन नीति के तहत पार्क को 25 फरवरी को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले साल सितंबर में पर्यटन विभाग द्वारा की गई घोषणा के बाद नई पहल के लिए उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है. निजी क्षेत्र से अब तक 303 कारवां के लिए 154 आवेदन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि पहले 100 कारवां पार्क के लिए 67 लोग पहले ही आगे आ चुके हैं. पर्यटकों के लिए यह बिल्कुल नए तरह का अनुभव होगा. आइए जानते हैं, इसकी खासियतों और सुविधाओं के बारे में.
पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इस पहल के तहत दो तरह के कारवां होंगे. पहले मॉडल में दो लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि दूसरे में चार लोगों की फैमिली रह सकेगी. पर्यटन कारवां में सोफा-कम-बेड, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन के साथ डाइनिंग टेबल वगैरह होंगे. शौचालय भी इसके अंदर इनक्लूड होगा. यही नहीं, इसमें एयर-कंडीशन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो-वीडियो सर्विसेस, चार्जिंग सिस्टम और जीपीएस जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं होंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





