भारत

शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, अब सामने आई ये बात

jantaserishta.com
25 Sept 2022 1:26 PM IST
शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग, अब सामने आई ये बात
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 
पिता-पुत्र समेत गाय की दर्दनाक मौत हो गई.
पाकुड़: पाकुड़ जिले के एक गांव आग की चपेट में आ जाने से पिता-पुत्र समेत गाय की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान 60 साल के फरजा हक और उनके 25 साल के बेटे शरीफ शेख के रूप में हुई है. इस आग में झोपड़ी और उसके अंदर रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया. घटना की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.
फरजा हक और उसका पुत्र सरीफ शेख अपनी घास-फूंक से बनी झोपड़ी में सो रहे थे. तभी अचानक देर रात आग भड़क उठी. आग की गरमाहट के कारण दोनों की नींद टूटी. आनन फानन में दोनों झोपड़ी के अंदर बंधी गाय को बाहर ले जाने की कोशिश करने लगे, तभी पिता पुत्र आग की चपेट में आ गए और दोनों की जलने से मौत हो गई. साथ ही जिस गाय को दोनों बचाने की कोशिश कर रहे थे, उसकी भी जलकर मौत हो गई.
इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
इससे पहले 8 सितंबर को भी पलामू जिला मुख्यालय डालटनगंज के 2 नंबर टाउन स्थित बाइक के शोरूम में भीषण आग लग गई थी. आगजनी की इस घटना में करीब 300 मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं. साथ ही दम घुटने से शोरूम के मालिक की मां की मौत हो गई. इसके अलावा 6 लोग जख्मी भी हो गए.
बताया गया कि शॉर्ट सर्किट के कारण शोरूम में आग लगी. शोरूम के पीछे ही इसके मालिक का आवास है. आग शोरूम से शुरू हुई और इसका गुबार पूरे घर में भी फैल गया. धुएं के कारण दम घुटने से शोरूम मालिक सतीश कुमार साहू की वृद्ध मां की मौत ही गई. शोरूम के ही पीछे गाड़ियों का गोदाम एवं सर्विस सेंटर था. 3 तल्ले में बना गोदाम और सर्विस सेंटर बुरी तरह तबाह हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story