भारत

फैक्ट्री में लगी आग पर 12 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं, अब तक 3 लोगों की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
25 Jun 2025 9:00 AM IST
फैक्ट्री में लगी आग पर 12 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं, अब तक 3 लोगों की मौत, VIDEO
x
इलाके में हड़कंप.
नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर लगी आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई है। करीब 12 घंटे के बाद भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी बिल्डिंग के अंदर से सुबह तक धुआं निकलता रहा। अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। ये चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें पॉलिथीन बनाई जाती है। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसने काफी तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।
कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर जाने में सफल रहे। आग को बुझाने में दमकल विभाग की मदद के लिए इमारत की दीवार को जेसीबी से गिराया गया था। बिल्डिंग के अंदर से फायर ब्रिगेड की टीम को तीन जली हुई डेड बॉडी मिली हैं।
दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने कहा, "हमें शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। लेकिन जब हम पहुंचे तो पता चला कि आग वास्तव में करीब एक घंटे पहले लगी थी। डर के कारण उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाने में देरी की और पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, तभी उन्होंने हमें फोन किया।"
अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से बिल्डिंग की एक दीवार को तोड़ा गया, जिससे उसके अंदर लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, "नीचे के हिस्से में अभी आग बुझ चुकी है। दूसरे और तीसरे फ्लोर पर जाना बाकी है, जहां से तेजी से धुआं आ रहा है। इसमें अभी समय लगेगा। फायर ब्रिगेड की कुल 15 गाड़ियां मौके पर आईं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल की टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story