भारत

2020 में लगी थी आग...अब मर्डर केस निकला, पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
14 Jan 2026 5:36 PM IST
2020 में लगी थी आग...अब मर्डर केस निकला, पुलिस भी हैरान
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में साल 2020 में लगी आग की एक घटना ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. करीब पांच साल बाद आई DNA रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया कि जिस आग को हादसा समझकर फाइल बंद कर दी गई थी, वह दरअसल एक जघन्य हत्या थी. पुलिस ने अब इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर 2020 की सुबह रोजा इलाके की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके से जले हुए अवशेष बरामद हुए, जिन्हें उस समय पुलिस ने जानवरों के अवशेष मान लिया था. इन्हें एक बोरी में भरकर ठिकाने भी लगा दिया गया. कुछ समय बाद एक पशु चिकित्सक ने अवशेषों की जांच की थी.
उन्होंने बताया कि अवशेष जानवरों के नहीं, बल्कि इंसान के हैं. इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया. घटनास्थल से एक मेटल ब्रेसलेट और बेल्ट के कुछ टुकड़े भी मिले थे. इसके बाद में इन सामानों की पहचान अभिषेक यादव के परिवार ने की, जो उसी रात से लापता था.परिजनों ने 21 फरवरी 2021 को राम चंद्र मिशन थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक, पुलिस ने पहचान पुख्ता करने के लिए अभिषेक के माता-पिता के DNA सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे. लगातार रिमाइंडर के बाद मंगलवार को DNA रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जली हुई लाश का DNA अभिषेक के माता-पिता से मेल खाता है. इससे साफ हो गया कि आग की घटना में युवक की हत्या की गई थी.
पीड़ित की मां की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 19 दिसंबर 2020 की रात अभिषेक खाना खाने एक होटल गया था. वहां उसकी नईम, राजू और एक पिकअप ड्राइवर से कहासुनी हो गई. आरोप है कि बाद में इन लोगों ने अभिषेक को दुकान के अंदर बंद करके आग लगा दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story