भारत

बरगद के पेड़ पर निकली भगवान गणेश की आकृति, जानें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
4 Oct 2021 4:15 PM IST
बरगद के पेड़ पर निकली भगवान गणेश की आकृति, जानें फिर क्या हुआ?
x
देर शाम से ही आस्था के चलते वहां पूजापाठ शुरू क‍िया गया.

मुंगेर: ब‍िहार के एक गांव में बरगद के पेड़ पर भगवान गणेश के आकृति निकलने के बाद देखने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही. रव‍िवार देर शाम से ही आस्था के चलते वहां पूजापाठ शुरू क‍िया गया.

ब‍िहार के मुंगेर ज‍िले में बड़ी हाट के निकट एक बड़े बरगद के पेड़ में अचानक से भगवान गणेश के आकार की एक आकृति उत्पन्न हो गयी है. लोगों का कहना है कि साक्षात भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई है और उन्होंने हम सभी को दर्शन दिया है.
यह घटना देर शाम अंधेरे होने के बाद की है जहां स्थानीय ग्रामीणों ने इसे देखा.जिसके बाद शोर शराबा मचाने पर लोगों की भीड़ लगने लगी. वहीं महिलाएं और पुरुषों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसे चमत्कार का नाम देने लगे हैं. वहीं कई भक्तों ने वहां पर पूजा अर्चना शुरू कर दी.
भक्त मान रहे चमत्कार.
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह बात तेजी से सोशल मीडिया और लोगों के माध्यम से फैल गयी है जो लोगों के लिए ध्यान का केंद्र बन चुका है. इस बात की सूचना पूरे गांव में फैल गई और लोग रात होने के बावजूद भी इस आकृति के दर्शन करने आ रहे हैं.
इस आकृति को देखने पहुंचे लोगों ने बताया क‍ि ये बरगद का पेड़ लगभग पचास वर्ष पुराना है. हर दिन लोग यहां आकर बैठते हैं और इसी क्रम में रव‍िवार शाम अचानक से इस पेड़ की जड़ के समीप गणेश भगवान की प्रतिमा बन गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story