भारत

पति-पत्नी के झगड़े ने लिया भयानक रूप, गिर गई दीवार...थार का इस्तेमाल

jantaserishta.com
6 Nov 2024 3:16 PM IST
पति-पत्नी के झगड़े ने लिया भयानक रूप, गिर गई दीवार...थार का इस्तेमाल
x

सांकेतिक तस्वीर

दो गिरफ्तार.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक गांव मे चौंकाने वाली घटना घटी है। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव में पति-पत्नी के झगड़े ने तब गंभीर मोड़ ले लिया जब इसमें महिला के भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। दरअसल, पत्नी के भाइयों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने थार जीप चढ़ाने की कोशिश की। सोमवार को घटित हुई घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार की तलाश जारी है।
बैतूल में घटना तब घटी जब योगराज नरवरे अपनी बहन काशीबाई के घर पहुंचे थे। काशीबाई ने भाइयों को बताया कि पति शिव शंकर, जेठ कैलाश और सोनू उर्फ शिवकुमार उसे गाली-गलौच देते हैं और प्रताड़ित करते हैं। जब योगराज और धर्मेश अपनी बहन को समझा रहे थे तभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जब मामला थोड़ा शांत हुआ और काशीबाई के भाई पड़ोसन बसंतीबाई के आंगन में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी सोनू ने अपने घर से थार निकाली और उन्हें कुचलने के इरादे से तेज रफ्तार में उनपर चढ़ा दी।
गनीमत रही की दोनों भाइयों ने खुद को किसी तरह बचा लिया। लेकिन जीप की टक्कर से दीवार गिर गई जिसमें बसंतीबाई, किरणबाई समेत पांच लोग घायल हो गए। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मकान मालिक ठाकरे ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपी जीप लेकर पीड़िता के घर घुस गए। जिससे दीवार गिर गई और पांच लोग घायल हो गए। मामले पर एडिशनल एसपी कमला जोशी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक फरार है जिसकी तलाश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story