भारत

भारत में कोरोना की प्रचंड लहर, पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ, की ये पेशकश

jantaserishta.com
24 April 2021 4:09 PM IST
भारत में कोरोना की प्रचंड लहर, पड़ोसी देश पाकिस्तान ने बढ़ाया मदद का हाथ, की ये पेशकश
x
 फाइल फोटो 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के 'ईधी वेलफेयर ट्रस्ट' ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारत को 50 एम्बुलेंस और सहायक कर्मी मुहैया कराने की पेशकश की है. ट्रस्ट के प्रमुख फैसल ईधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि संगठन भारत में कोविड-19 संबंधी हालात पर निकटता से नजर रख रहा है.

फैसल ने कहा कि ईधी ट्रस्ट इस मुश्किल समय में भारतीयों के साथ सहानुभूति रखता है और वह भारत के लोगों की मदद के लिए 50 एम्बुलेंस और कर्मी भेज सकता है.
आज आए रिकॉर्ड मामले
आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 624 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 19 हजार 838 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है.
कुल मामले- एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 451
कुल मौत- एक लाख 89 हजार 544
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997
कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832
गौरतलब है कि पाकिस्तान में अब तक 7 लाख 84 हज़ार 108 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 16 हज़ार 842 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में रिकवरी रेट 83.92%
बता दें कि भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.92% है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.15% है. भारत के कुल एक्टिव केस में करीब 59% पांच राज्यों में हैं. ये पांच राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story