भारत

मंगेतर ने जिंदगी से खेला, वीडियो जारी कर युवक ने खाया जहर

Nil dhankar
15 Oct 2025 6:53 AM IST
मंगेतर ने जिंदगी से खेला, वीडियो जारी कर युवक ने खाया जहर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी युवक ने 12 अक्टूबर को जहर खाकर जान दे दी। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अब युवक का 18 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा था कि जिस लड़की के साथ युवक की शादी तय हुई थी उसने पहले ही एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर रखी थी। शादी तय होने पर वह उसी युवक के साथ भाग गई। वीडियो सामने आने के बाद युवक की मां ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आदर्श कालोनी फकीरपुरा निवासी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने बेटे अनिकेत (उम्र 23 वर्ष) का रिश्ता कालोनी में ही रहने वाली युवती से तय किया था। 22 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। पुष्पा के अनुसार 12 अक्तूबर को उनके बेटे अनिकेत ने जहर खाकर जान दे दी। उस समय पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब अनिकेत का 18 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मंगेतर को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। मां पुष्पा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिस युवती से बेटे का रिश्ता किया था उसने पहले ही एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी।

शादी से कुछ दिन पहले ही वह युवती उसी युवक के साथ भाग गई। इसे अनिकेत सहन नहीं कर पाया और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुष्पा ने यह भी बताया कि लड़की के परिवार वालों को उसके कोर्ट मैरिज के बारे में पता था लेकिन उन्होंने भी उसके भागने की जानकारी नहीं दी।

Next Story
null