भारत

मंगेतर की जमकर पिटाई, होने वाली दुल्हनिया से मिलने पहुंचा था गांव

Nil dhankar
20 April 2025 7:35 AM IST
मंगेतर की जमकर पिटाई, होने वाली दुल्हनिया से मिलने पहुंचा था गांव
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। सिद्धार्थनगर में एक लड़के को अपनी होने वाली पत्‍नी से मिलना भारी पड़ गया। लड़का अपनी होने वाली पत्‍नी से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने चोर समझकर पति की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। युवक की मई में शादी होनी है। दामाद के रूप में पहचान होने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लड़के को पकड़ने और पीटने वाले उसकी ससुराल वाले गांव के ही हैं। इसी गांव में अगले महीने लड़का दूल्‍हा बन बारात लेकर आएगा।

घटना सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव की एक लड़की का विवाह बस्ती जनपद के एक गांव में तय है। मई माह में विवाह होना सुनश्चिति है। शादी तय होने के बाद वह दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। बात करने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं तो शुक्रवार देर रात लड़का, लड़की के गांव पहुंच गया। गांव के बीच झाड़ियों के पास दोनों बात कर रहे थे तभी कुछ हलचल देख गांव के लोग चोर समझकर शोर मचाने लगे। इस दौरान लड़की वहां से भाग गई। ग्रामीणों ने अपरिचित लड़के को वहां देखा तो चोर समझ लया। लड़का भी कुछ बता नहीं पाया। तब गांववालों ने उसे पकड़ कर धुनाई कर दी।

रात में ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। लड़का गांववालों और पुलिस के सवालों से सकपका गया। गांववालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाने पहुंचने के बाद भी लड़के ने लोक लाज के डर से असली बात किसी को नहीं बताई लेकिन शनिवार सुबह लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद लड़की के परिवारीजनों ने थाने पर जाकर लड़के को अपना होने वाला दामाद बताकर थाने से उसे रिहा कराकर उसके घर भेज दिया। प्रभारी इंचार्ज अवधेश पाण्डेय ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर उसे थाने लाया गया था। बाद में उस लड़के के होने वाले ससुर ने आकर अपने होने वाले दामाद के रूप में पहचान की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।


Next Story