भारत

OMG! महिला मास्टरमाइंड ने रिश्तेदारों संग मिलकर दिया कई वारदातों को अंजाम...चोर गिरोह का खुलासा

jantaserishta.com
12 Jan 2026 8:37 AM IST
OMG! महिला मास्टरमाइंड ने रिश्तेदारों संग मिलकर दिया कई वारदातों को अंजाम...चोर गिरोह का खुलासा
x
खुलासा हुआ.
जयपुर: जयपुर में शातिर महिला चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. एयरपोर्ट थाना पुलिस ने ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर लाखों की चांदी चोरी करने वाली महिला गैंग की मास्टरमाइंड नीरू उर्फ सोन्या को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, नीरू अपने शौक पूरे करने और घर का खर्च चलाने के नाम पर रिश्तेदार महिलाओं के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी.
हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में शामिल महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं और बेहद सधे तरीके से दुकानों को निशाना बनाती थीं. आरोपी महिलाएं खुद को सामान्य ग्राहक दिखाकर दुकानदारों को बातों में उलझाती थीं और मौका मिलते ही कीमती चांदी पर हाथ साफ कर लेती थीं.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला 3 जनवरी का है. जयपुर के जगतपुरा बाजार स्थित श्याम ज्वैलर्स शॉप में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं. उन्होंने चांदी की ज्वेलरी दिखाने के बहाने दुकानदार को बातचीत में उलझाया और इसी दौरान चांदी की पायल से भरी एक पूरी ट्रे चोरी कर ली.
चोरी के समय दुकानदार को किसी तरह की भनक तक नहीं लगी और तीनों महिलाएं आराम से दुकान से बाहर निकल गईं. बाद में जब दुकान में स्टॉक का मिलान किया गया, तब चोरी का पता चला. इसके बाद पीड़ित ज्वेलर के बेटे ने एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया.
एयरपोर्ट थानाधिकारी रूप नारायण ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में तीन संदिग्ध महिलाएं साफ तौर पर नजर आईं. जांच के आधार पर पुलिस ने कोटा निवासी 38 वर्षीय नीरू उर्फ सोन्या को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में सामने आया कि चोरी की इस वारदात को नीरू ने ही अंजाम दिया था. उसने कंबल की आड़ में ज्वेलरी चुराई थी. नीरू ने पुलिस को बताया कि इस वारदात में उसके साथ उसकी रिश्तेदार गुड्डी और मौसम भी शामिल थीं.
पुलिस ने आरोपी महिला मास्टरमाइंड के कब्जे से ज्वेलरी शॉप से चोरी की गई चांदी की 6 पायल बरामद कर ली हैं। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह महिला गिरोह केवल जयपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अन्य राज्यों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है.
फिलहाल पुलिस गिरोह की फरार दो महिलाओं गुड्डी और मौसम की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस महिला चोर गैंग से जुड़े और भी मामलों का खुलासा हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story