भारत

महिला पार्षद ने कर दी संतों की पिटाई, मास्क नहीं पहनने पर थप्पड़ मारा और फिर...

Admin2
27 April 2021 4:24 PM IST
महिला पार्षद ने कर दी संतों की पिटाई, मास्क नहीं पहनने पर थप्पड़ मारा और फिर...
x
देखें video

राजस्थान। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र की गलियों में बिना मास्क घूम रहे 2 संतों को वार्ड नंबर 35 की पार्षद पूनम महंत ने घेर लिया। पहले थप्पड़ जड़ा, फिर डंडे से पीटा। इसके बाद पूछा- मास्क कहा हैं। इसमें से एक संत ने गले में लिपटे कपड़े की ओर इशारा किया। पार्षद ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क लगाने को कहा। इस पूरे वाक्या का वीडियो वायरल हुआ तो हलचल शुरू हो गई। कांग्रेस की टिकट पर जनवरी में ही पार्षद चुनी गईं किन्नर पूनम महंत ने बाकायदा सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों अज्ञात लोग बिना मास्क के घूम रहे थे, इसलिए उन्हें पकड़ लिया। घटना मंगलवार सुबह की है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पार्षद सड़क से जा रहे दो संतों को मास्क न लगा होने कि वजह से डांट रही हैं। इस दौरान पूनम ने थप्पड़ भी मारा है। इसके बाद डंडे से मारा है। खास बात यह है कि इस दौरान पूनम ने खुद मास्क नहीं लगाया है। मास्क को लेकर दोनों संतों पर खूब धौंस जमा रही हैं।


Next Story