
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
आसपास खड़े कुछ लोगों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट दिखा रहे युवक की जान तक जा सकती थी। दरअसल, एक पंडाल पर युवक मुंह में पेट्रोल भरकर उससे आग जलाने का स्टंट कर रहा था। इसी दौरान, उसकी दाढ़ी में आग लग गई। आसपास खड़े कुछ लोगों ने जैसे-तैसे उसकी जान बचाई।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले अपलोड किया गया था, जिसे अब तक छह लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके हैं। वहीं, इसे एक करोड़ से अधिक व्यूज मिले हैं। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि वीडियो किस जगह का है। इसे इंस्टाग्राम यूजर रवि पाटीदार ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
वीडियो में एक टेबल पर युवक खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथों में एक लकड़ी है, जोकि जल रही है। वहीं, वह लोगों से पेट्रोल की बोतल मांगता है और पेट्रोल को मुंह में डालकर उसे बाहर उगलते हुए उसमें आग लगाने की कोशिश करता है। जब युवक ऐसा करता है, तभी आग फैल जाती है और उसकी दाढ़ी में आग लग जाती है। इतना देखते ही आसपास के लोग घबरा गए और उसको बचाने के लिए भागे।
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किया है। एक यूजर ने कहा कि यह आग है, इससे मत खेलो। जल जाओगे। एक अन्य यूजर ने कहा कि भाई इस तरह तो आप अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। कृपया, अपना ध्यान रखें। वहीं, तीसरे युवक ने कॉमेंट किया, ''बहुत ही खतरनाक स्टंट है। हर किसी को यह नहीं करना चाहिए।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





