टीवी रिपेयर करने वाले पिता ने अपने बच्चे को पढ़ने भेजा था यूक्रेन, अब आई ये खबर!

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतज़ार करते राजकुमार गुप्ता वेशभूषा से ही बेहद साधारण दिखते हैं. राजकुमार अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर खड़े हैं. हाथ में एक पॉलिथिन है जिसमें फूल और माला रखे हुए हैं और दूसरे हाथ में मिठाई का डिब्बा है. दरअसल राजकुमार गुप्ता का सबसे छोटा बेटा निखिल किसी तरह यूक्रेन से जान बचाकर आज भारत वापस लौट रहा है. गुरुवार देर रात लगभग 11:15 बजे उनका बेटा निखिल सामने से आता हुआ दिखाई पड़ता है और पूरे परिवार का चेहरा खिल उठता है. निखिल की मां की आंखों में आंसू हैं, तो पिता राजकुमार के चेहरे पर खुशी है. मेडिकल स्टूडेंट निखिल यूक्रेन से लौटे हैं. उनकी कहानी जरूरी है, लेकिन उनके पिता राजकुमार गुप्ता की कहानी एक पिता के रूप में कहीं ज्यादा दिलचस्प है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





