भारत

OMG! मिठाई खिलाकर बच्चों को सुलाया मौत की नींद! पत्नी गई मायके तो पिता बना 'बच्चों का हत्यारा', खुद किया सरेंडर

jantaserishta.com
12 Oct 2025 12:47 PM IST
OMG! मिठाई खिलाकर बच्चों को सुलाया मौत की नींद! पत्नी गई मायके तो पिता बना बच्चों का हत्यारा, खुद किया सरेंडर
x
जांच जारी.
तंजावुर: तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. मामला पत्तुकोट्टई के पास पेरियाकोट्टई गांव का है. आरोपी विनोथ कुमार ने पत्नी के अलग रहने से नाराज होकर यह कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोथ कुमार की शादी नित्या से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे 11 साल की ओविया, 8 साल की कीर्ति और 5 वर्षीय ईश्वर थे. पिछले छह महीनों से दंपति के बीच मनमुटाव चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे. नित्या अपने मायके में रह रही थी, जबकि बच्चे विनोथ के साथ मधुकुर गांव में रहते थे.
बीते कुछ दिनों पहले विनोथ ने नित्या से सुलह करने की कोशिश की और उसे वापस घर आने के लिए कहा, लेकिन नित्या ने इनकार कर दिया. इसी बात से आहत होकर विनोथ ने शुक्रवार को अपने बच्चों के लिए मिठाई खरीदी, उन्हें खिलाया और फिर गला रेतकर तीनों की हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद विनोथ ने खुद पुलिस के सामने जाकर सरेंडर कर दिया. मधुकुर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में कोई और मौजूद नहीं था.
पुलिस ने तीनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए हैं और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विनोथ मानसिक रूप से तनाव में था और वैवाहिक विवाद के कारण बेहद परेशान था.
इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि विनोथ अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था और उसका यह कदम सभी के लिए हैरान करने वाला है. पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने इस हत्या की योजना पहले से बनाई थी या यह आवेश में किया गया अपराध था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story