डॉक्टर बनेगा बेटा चाय बेचते है पिता, आर्थिक संकट के बावजूद ऐसे पाई सफलता

कानपुर: सपना डॉक्टर बनना पर राह में हर कदम पर मुश्किलें। पिता रेलवे स्टेशन पर वेंडर हैं, चाय आदि बेचते हैं। आर्थिक संकट के बावजूद किसी तरह नीट की तैयारी में जुटे तो कोरोना हो गया। इस पर घर जाना पड़ा। वहां से आए तो हॉस्टल में रहने के पैसे नहीं थे। फिर भी हार न मानी और एक हॉस्टल की रसोई में कम पैसे देकर रहने लगे। रिजल्ट आया तो सारी मुश्किलें राहत बनकर आंखों से बरस गईं। ऑल इंडिया रैंक 9905 और ईडब्ल्यूएस रैंक 1337 है। यानी अब डॉक्टर बनना पक्का हो गया। यह कहानी है उमेश कुमार शर्मा की जो बहराइच के गांव बाऊनपुर के रहने वाले हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





