भारत

तमंचा लेकर थाने पहुंचा रेप पीड़िता का पिता, कहीं ऐसी बात पुलिस के फूले हाथ पांव

jantaserishta.com
26 Oct 2020 10:59 AM IST
तमंचा लेकर थाने पहुंचा रेप पीड़िता का पिता, कहीं ऐसी बात पुलिस के फूले हाथ पांव
x

फाइल फोटो 

हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा.

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाने में उस समय एक हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट हो गया, जब हाथ में तमंचा लिए 8 वर्षीय मासूम रेप पीड़िता का पिता थाने में पहुंच गया और अपनी कनपटी पर तमंचा तानकर हंगामा करना शुरू कर दिया. पिता लगातार कह रहा था कि उसे जेल भेजा जाए, वह आरोपी से बदला लेना चाहता है.

दरअसल, सूरजपुर कस्बे में 8 साल की मासूम बेटी के साथ रबुपरा में रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था और जब पीड़िता मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां पर भी लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे. इसके बाद हाथों में तमंचा लेकर उसका पिता थाना सूरजपुर पहुंचा और सिर तमंचा लगा कर बवाल करना शुरू कर दिया.

रेप पीड़िता बच्ची का पिता खुदकुशी करने की धमकी देने लगा. पिता का कहना था कि उसे भी जेल भेजा जाए. वह बेटी के दुष्कर्मी से बदला लेना चाहता है. किसी तरह कोतवाली प्रभारी ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे समझाया और तमंचा उसके हाथ से छीनकर कब्जे ले लिया. फिर काफी देर तक समझाया गया कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की गई है.

इसके बाद पीड़िता का पिता एक शख्स पर कुछ माह पहले नौकरी से निकालने और बकाया रुपये दिलाने की मांग करने लगा. इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को बुलाकर पीड़ित के रुपये दिला दिए. डीसीपी महिला सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया कि पीड़िता के पिता को आश्वासन दिया गया है कि आरोपी जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story