भारत

फैक्ट्री मालिक के पिता से मारपीट, बेटे ने दी जान, वीडियो बनाकर कहा- I LOVE YOU पापा, आपकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

jantaserishta.com
20 April 2022 9:47 PM IST
फैक्ट्री मालिक के पिता से मारपीट, बेटे ने दी जान, वीडियो बनाकर कहा- I LOVE YOU पापा, आपकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं
x

जगाधरी में फैक्ट्री मालिक के पिता से मारपीट करने पर आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। युवक ने सुसाइड से पहले अपने पिता के नाम वीडियो बनाकर कहा कि, 'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई, इसलिए जान दे रहा हूं।' पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

अमर विहार कॉलोनी जगाधरी के दुर्गादास ने बताया कि वह और उनका बेटा एक ही फैक्ट्री चेतन मेटल्स में काम करते थे। फैक्ट्री के मालिक मोहित, भानु ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे गांबा अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुसाइड से पहले युवक ने अपने पिता के नाम एक वीडियो बनाया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि, I LOVE YOU पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं। सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि आपकी बेइज्जती होते नहीं देख सहन नहीं हुआ। युवक ने कहा कि उसे आपकी इज्जत प्यारी है और गुहार लगाई कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
थाना शहर जगाधरी डीएसपी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story