भारत

4 बच्‍चों के बाप का विधवा महिला पर आया दिल...अवैध संबंधों तक पहुंचा मामला...पत्नी को लगी भनक फिर...

jantaserishta.com
26 Oct 2020 4:13 PM IST
4 बच्‍चों के बाप का विधवा महिला पर आया दिल...अवैध संबंधों तक पहुंचा मामला...पत्नी को लगी भनक फिर...
x
आखिरकार पति के अवैध संबंध से...

यूपी के शाहजहांपुर में 4 बच्‍चों के बाप को एक विधवा महिला से प्‍यार हो गया। ये इश्‍क जब अवैध संबंधों तक पहुंच गया तो पत्‍नी को भनक लगी। इस बात को लेकर आएदिन पति-पत्‍नी के बीच तकरार होने लगी पर पति प्रेमिका को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुआ। आखिरकार पति के अवैध संबंध से तंग आकर पत्‍नी ने शनिवार को नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को अरेस्‍ट कर लिया है।

यह घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र की है। यहां एक व्‍यक्ति पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि व्‍यक्ति का एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के अवैध संबध की भनक पत्नी को लगते ही घर मे विवाद होने लगा। पत्नी चाहती थी कि उसका पति विधवा महिला को छोड़ दें, लेकिन वह किसी भी कीमत पर इसके लिए तैयार नहीं था।

इसी बात को लेकर शनिवार की शाम दोनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि अवैध संबंधों के विवाद में पत्नी ने नदी में कूदकर जान दी है। आरोपी पति और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story