भारत

बाप ने बेटे को नदी में धक्का देकर मार डाला, पत्नी के थे अवैध संबंध, जन्मे बेटे को पति ने नहीं अपनाया

jantaserishta.com
4 Nov 2021 6:23 AM IST
बाप ने बेटे को नदी में धक्का देकर मार डाला, पत्नी के थे अवैध संबंध, जन्मे बेटे को पति ने नहीं अपनाया
x
पढ़े पूरी खबर

सूरत: गुजरात के सूरत में एक आदमी ने अपने 12 साल के अपने बेटे को नदी में धक्का देकर मार डाला. इसके बाद दावा किया कि उसका बेटा सेल्फी लेते हुए नदी में गिरकर मर गया.

मायके में पत्नी के किसी और से बन गए संबंध?
रांदेर थाने की पुलिस के मुताबिक सईद इलयास शेख ने अपने 12 साल के बेटे जाकिर को अपना मानने से इनकार दिया था. उसका कहना था कि घरेलू कलह की वजह से उसकी बीवी तीन साल तक अपने मायके में रही. इस दौरान उनका कभी मिलन नहीं हुआ, इसके बावजूद वह मां बन गई. इसकी वजह ये थी कि मायके में उसका किसी अन्य के साथ रिलेशन बन गए थे.
संबंध बनने से जन्मे बेटे को पति ने नहीं अपनाया
पुलिस के मुताबिक बाद में राजीनामा होने पर उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ सईद इलयास शेख के पास वापस लौट आई थी. लेकिन इलयास उस बेटे को नहीं अपना पाया. धीरे-धीरे करके वक्त गुजरता गया. इसके साथ ही दोनों में विवाद भी बढ़ता चला गया. इलयास के सामने कथित रूप से 12 साल के बेटे जाकिर ने उसे नहीं बल्कि मां के प्रेमी को अपना कबूल किया था. इसके बाद इलयास बौखलाया हुआ था और उसने बेटे जाकिर की हत्या करने की ठान ली थी.
आरोपी ने 12 साल के बेटे को नदी में दे दिया धक्का
पुलिस के अुसार सईद इलयास शेख अपने बेटे जाकिर के साथ 31 अक्टूबर को तापी नदी पर ले गया और वहां उसे नदी में धक्का दे दिया. उसके बाद पुलिस को कॉल कर दावा किया सेल्फी लेते वक्त बेटा नदी में गिरकर मर गया. पुलिस ने मंगलवार को लड़के शव बरामद किया. इसके बाद आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध (Murder) कबूल कर लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story