भारत

दरिंदा पिता बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार, बयान के बाद पुलिस भी रह गई दंग

jantaserishta.com
4 Oct 2024 1:45 PM IST
दरिंदा पिता बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार, बयान के बाद पुलिस भी रह गई दंग
x

सांकेतिक तस्वीर

पीड़िता ने बताया कि उसके दो बड़े भाई हैं और उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है.
मुंबई: मुंबई में हैरान कर देने वाली घटना हुई है. जहां एक पिता अपनी नाबालिग बेटी से पिछले 5 सालों से दुष्कर्म कर रहा था. यह वारदात उस समय सामने आई जब पति के इस बर्ताव से परेशान होकर 17 साल की पीड़िता ने घर छोड़ दिया. परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उसे ढूंढा तो सारी हकीकत सामने आ गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वो 12 साल की थी तभी से पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे.
पुलिस ने जब लड़की को ढूंढा और उसके बयान दर्ज किए तो वो हर कोई उसकी बात सुनकर हैरान रह गया. इसके बाद पीड़िता ने अपने मोबाइल पर पिता की घिनौनी हरकत को दिखाया. फिर पुलिस ने अपनी छानबीन का दायरा बढ़ाया. आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया. पीड़िता ने बताया कि उसके दो बड़े भाई हैं और उसकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है.
पीड़िता ने अपने भाइयों को इस बात के बारे में इसलिए नहीं बताया क्योंकि उसे डर था कि कहीं वो भी उसकी पिटाई ना कर दें. 46 वर्षीय आरोपी पिता महालक्ष्मी रेसकोर्स में माली का काम करता है. पीड़िता अपने पिता को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रही है.
क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच यूनिट 3 के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद येरेकर, सब इंस्पेक्ट समीर मुजावर, सब इंस्पेक्टर अशोक राणे, गणेश गोरेगावकर, हवलदार विनोद परब, विनोद घाटकर, समीर जगताप, विलास चव्हाण और महिला पुलिस कांस्टेबल दीपिका ठाकुर, हर्षला पाटिल ने मिलकर इस घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story