भारत

पिता ने खुद का बच्चा ही कर लिया किडनैप, लेकिन वजह इमोशनल कर देगी!

jantaserishta.com
23 Feb 2022 12:12 PM IST
पिता ने खुद का बच्चा ही कर लिया किडनैप, लेकिन वजह इमोशनल कर देगी!
x
दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: पंजाब के अंबाला जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपने ही बेटे का अपहरण कर लिया. पत्नी ने इस मामले में पति की थाने में शिकायत कर दी जिसके आधार पर पति के खिलाफ ही केस दर्ज हो गया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स बहन की 20 साल से सूनी गोद भरने के लिए अपना 15 दिन का बच्चा देना चाहता था. पत्नी नहीं मानी तो पति ने बच्चा ही किडनैप कर लिया.
दरअसल, शादी के 10 महीने बाद विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया तो ससुरालियों ने गोद देने का दबाव बनाया. जब इस बात की शिकायत देने विवाहिता थाने गई तो दुधमुंहे बच्चे को लेकर पति और ससुराल वाले गायब हो गए. इस मामले में केस दर्ज हुआ है.
शादी के 20 साल बाद भी बहन की गोद सूनी थी. भाई ने उसे भरने के लिए पत्नी पर अपना 15 दिन का बच्चा देने का दबाव बनाया. जब बहू राजी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने परेशान करना शुरू कर दिया. महिला इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई.
जब विवाहिता शिकायत देकर वापस लौटी तो ससुराल वाले बच्चे समेत गायब थे. पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर मारपीट, अगवा करने, दहेज उत्पीड़न और साजिश रचने का केस दर्ज किया है. बराड़ा पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. अभी बच्चे का पता नहीं चला है. एक मां अपने दुधमुंहे बच्चे को सीने से लगाने को तड़प रही है.
इस बारे में पीड़िता सपना ने बताया कि करीब 10 महीने पहले उसकी शादी बराड़ा में उमेश कुमार के साथ हुई थी. उसकी बड़ी ननद ममता की शादी को 20 साल हो गए हैं, लेकिन उसके पास कोई बच्चा नहीं है. जब पीड़िता गर्भवती हुई थी तभी से ससुराल वाले होने वाले बच्चे को उसकी ननद को देने की बात करने लगे थे. दिवाली के दिन भी सास व पति ने मारपीट की थी, जबकि उस वक्त वह 6 माह की गर्भवती थी. 31 जनवरी को बेटे को जन्म दिया. 13 फरवरी की रात को पति उमेश, सास व ननद ने बच्चा मांगना शुरू कर दिया. मना करने पर उसे पीटा गया. 14 फरवरी को अपने पिता व भाई को बराड़ा बुलाया और इस मामले की शिकायत लेकर बराड़ा की पुलिस चौकी में गई थी. इसी बीच पति व ससुराल वाले 15 दिन के बच्चे को लेकर गायब हो गए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story