भारत
बेटी से फोन पर बात करने पर आग बबूला, पिता को आरोपी के पिता ने जड़ दिए इतने थप्पड़
jantaserishta.com
14 April 2024 12:19 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर: बेटी से फोन पर बात करने पर विरोध जताने शोहदे के घर पहुंचे पिता को आरोपित के पिता ने 45 थप्पड़ जड़ दिए। गश खाकर गिरा पिता किसी तरह वहां से निकला और ग्वालटोली पुलिस को सूचना दी। नवाबगंज निवासी युवक का आरोप है कि ग्वालटोली निवासी आदित्य चौहान उसकी बेटी से बातचीत करता है।
जानकारी होने पर वह शुक्रवार को चचेरे भाई संग खलासी लाइन स्थित आरोपित के घर पहुंचे और बेटी से बातचीत का विरोध किया। आरोप है कि इसी बीच आदित्य का पिता अनिल घर से गाली-गलौज करते हुए निकला और उन्हें 45 थप्पड़ जड़ दिए। एसओ पवन कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कानपुर के कलयाणपुर के राधापुरम के पास एक छात्रा से दो शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता की ओर से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने वादी बन रिपोर्ट दर्ज कराई।
कल्याणपुर में रहने वाली एक युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आरोप है कि शुक्रवार रात छात्रा राधापुरम से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान इलाके के दो दबंग जमुना ठाकुर और अनुज तिवारी ने छात्रा को रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुज को धर दबोचा, जबकि जमुना ठाकुर भाग निकला। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि पुलिस की एंटी रोमियो सेल की ओर से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अनुज को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कल्याणपुर निवासी अनुज और जमुना ठाकुर अपराधी प्रवृत्ति के हैं। एक युवक के साथ मारपीट के मामले में जमुना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। वहीं अनुज भी कुछ दिनों पहले ही जेल से छूट कर आया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





