भारत
OMG! पिता ने पहले बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर अंतिम संस्कार तक कर दिया, फैली सनसनी
jantaserishta.com
17 Dec 2022 11:19 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
गांव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया.
जालना: महाराष्ट्र के जालना में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी को फांसी पर लटका दिया. इतना ही नहीं, उसने बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है.
जालना तहसील के एक गांव निवासी लड़की तीन दिन पहले घर से निकली थी. घर आई तो पता चला कि वो अपने किसी करीबी रिश्तेदार के बेटे के साथ गई थी. दोनों का अफेयर चल रहा था और शादी करना चाहते थे.
इस बात से आग-बबूला हुए पिता ने बेटी को खेत में लगे एक पेड़ से फांसी से लटका दिया. हत्या करने के बाद उसने बेटी का अंतिम संस्कार भी किया. इस मामले में आरोपी के भाई ने भी उसकी मदद की.
बेटी की हत्या करने की सूचना गांव के लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. चंदनजीरा पुलिस ने शिकायत पर आरोपी व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि लड़की अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी. वो इसी इरादे से घर से निकली थी, लेकिन किसी वजह से वो शादी नहीं हो पाई. इसके बाद वो घर लौट आई. बेटी के इस कदम से गुस्सा पिता और उसके चाचा ने हत्या कर दी. दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





