भारत

बच्चे को स्कूल में एडमिशन नहीं दिला पाया पिता, मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा बम वाला मैसेज, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
22 Jun 2021 3:37 PM IST
बच्चे को स्कूल में एडमिशन नहीं दिला पाया पिता, मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा बम वाला मैसेज, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC

53 साल के एक शख्स बच्चे को स्कूल में एडमिशन नहीं दिला पाया तो उसने महाराष्ट्र सरकार को ऐसा ईमेल किया जिसने महाराष्ट्र सचिवालय और पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी। उसने एक ईमेल के जरिए बताया था कि सचिवालय में बम रख दिया है। हालांकि, बाद में यह अफवाह निकली। यह घटना सोमवार को हुई जिसके बाद आरोपी शैलेष शिंदे को पुणे के घोरपाडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

शिंदे इस बात को लेकर नाराज था कि एक स्कूल में उसके बच्चे को एडमिशन नहीं मिल रहा था। उसने इसकी शिकायत करते हुए सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय को कुछ ईमेल किए थे। उसे अपने ईमेल्स का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने एक ईमेल में यह लिख दिया कि सचिवालय में बम रख दिया गया है।
ईमेल देखने वाले अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने बम तलाशी और निष्क्रिय करने वाली टीम को मौके पर भेज दिया। हालांकि, जांच के बाद साफ हो गया कि धमकी झूठी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि ईमेल पुणे से भेजा गया था। पुणे की मुंधवा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
आरोपी को सोमवार शाम को ही मुंबई लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। मरीन ड्राइव पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story