भारत

पिता बना हैवान, रेप की शिकार हुई बेटी का कर दिया मर्डर, फिर...

jantaserishta.com
31 March 2022 7:23 PM IST
पिता बना हैवान, रेप की शिकार हुई बेटी का कर दिया मर्डर, फिर...
x
एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की शिकार हुई अपनी ही बेटी की लोक लज्जा के भय से गलाघोटकर हत्या कर दी.

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक कलयुगी पिता ने हैवानियत की शिकार हुई अपनी ही बेटी की लोक लज्जा के भय से गलाघोटकर हत्या कर दी. कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव के नहर की साइफन में बीते 14 मार्च को एक किशोरी का शव मिला था. बालिका की हत्या 11 मार्च को रात में की गयी थी.

हत्या की वजह बताई गई कि घटना वाली रात 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करके एक युवक फरार हो गया. इस बात की जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो उसने अपनी ही बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दिया.
हत्या करने के बाद शव को उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित बैराज में फेंक दिया और साथ मे मौजूद बेटे को हिदायत दिया कि किसी को कुछ बताना नहीं. कुछ दिन बाद लड़की के भाई ने अपने ही पिता के खिलाफ सारी बाते पुलिस को बता दिया.
दरअसल, शक की सुई परिजनों पर घूमी तो भाई और पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. जब दोनों से पुलिस ने पूछताछ किया तो दोनों की बातों में विरोधाभास मिला. अब तक पुलिस को लग गया था कि कहीं न कहीं हत्या की पूरी कहानी इन्हीं लोगों के बीच है. बालिका के भाई से जब कड़ाई से पूछताछ हुआ तो उसने सारे राज खोल दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story