भारत

बाप रे! बेटे के साथ मिलकर पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्‍टमार्टम करवाया

jantaserishta.com
7 April 2024 11:47 AM IST
बाप रे! बेटे के साथ मिलकर पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्‍टमार्टम करवाया
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
एटा: यूपी के एटा में शनिवार की शाम एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसमें लड़की के भाई ने भी पिता का साथ दिया। गोली लगने के बाद परिवारीजन रक्‍त रंजित लड़की को अस्‍पताल ले गए थे जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन, पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्‍कार कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
चिता से पुलिस को लड़के शव में सिर्फ धड़ और सिर का हिस्‍सा ही मिल पाया। मामला एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गाही गांव का है। आरोपी महेन्‍द्र की 20 वर्षीय बेटी सपना शनिवार की शाम अपने घर पर ही थी। आरोप है कि पिता और भाई ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद खून से लथपथ सपना को लेकर परिवारीजन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन बिना पुलिस को बताए शव को ले गए और खेत पर ले जाकर फूंक दिया। जानकारी मिलने पर एसओ रितेश ठाकुर फोर्स से साथ मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने जलती चिता से शव को बाहर निकाला। पुलिस को धड़ और सिर ही मिला।
पुलिस का कहना है भाई और पिता ने गोली मारकर हत्या की है। हत्या क्यों की है इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अपनी तरफ से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story