सब्जी बेचने वाले की किस्मत चमकी...बन गया म्युनिसिपालिटी का चेयरमैन...सीएम का किया धन्यवाद

फाइल फोटो
कब किस की किस्मत बदल जाए नहीं पता, आंध्र प्रदेश के जिला कड़प्पा जिले में एक सब्जी बेचने वाले को रायचोटी म्युनिसिपालिटी का चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया गया. चेयरमैन बनने की खुशी शेख बासा के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी. वो बीते दिनों से अपनी खराब आर्थिक स्थिति की वजह से बेहद परेशान थे. शेख बासा ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को धन्यवाद कहा.
शेख पासा ने बताया कि डिग्री तक पढ़ाई की है. घर चलाने के लिए सब्जी-तरकारियां बेचना शुरू किया. सब्जी बेचने के छोटे कारोबार की बदौलत उनकी जिंदगी ऐसे यू टर्न लेगी, उन्होंने इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी. वाईएसआरसीपी ने शेख बासा को रायचोटी म्युनिसिपालिटी चुनाव में काउंसिलर का टिकट दिया. सीएम के प्रोत्साहन से उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की. बासा की जीत के बाद उन्हें चेयरमैन चुन लिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





