भारत

#RIPVikasSharma: रिपब्लिक भारत के तेज तर्रार पत्रकार विकास शर्मा का निधन

jantaserishta.com
5 Feb 2021 10:53 AM IST
#RIPVikasSharma: रिपब्लिक भारत के तेज तर्रार पत्रकार विकास शर्मा का निधन
x

रिपब्लिक भारत टीवी के मशहूर एंकर विकास शर्मा का निधन हो गया है। वह पिछले तीन दिनों से बीमार थे और गुरुवार शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था। पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी।

वह रात 9 बजे ये भारत की बात है शो को प्रस्तुत करते थे। रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब विकास नहीं रहे। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि विकास जमीन से जुड़े हुए एंकर थे और बहुत टैलेंटेड थे।
विकास शर्मा के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। फिल्ममेकर अशोक पंडित, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, बीजेपी विधायक दिनेश चौधरी आदि ने ट्वीट करके संवेदना प्रकट की है।
35 वर्षीय विकास कानपुर के रहने वाले थे और वे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story