भारत

बंजर जमीन को समतल कर रहा था किसान, अचानक चमक उठी आंखें, मिला 2 करोड़ का खजाना, फिर...

jantaserishta.com
8 April 2021 5:23 PM IST
बंजर जमीन को समतल कर रहा था किसान, अचानक चमक उठी आंखें, मिला 2 करोड़ का खजाना, फिर...
x
5 किलो सोने के बेशक़ीमती आभूषण मिले...

तेलंगाना के जनगांव जिले के पेमबर्थी में एक किसान की आंखें तब चमक उठीं जब गुरुवार को एक बंजर ज़मीन के समतलीकरण के दौरान सोने से भरा बर्तन खनखना उठा.

किसान नरसिम्हा को लगभग 5 किलो सोने के बेशक़ीमती आभूषण मिले. इनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है.
ख़ज़ाने की बात जंगल में आग की तरह फैल उठी और सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. प्रशासन के लोग भी आनन फ़ानन में मौके पर पहुंच गए और पड़ताल शुरू कर दी. सोना बरामद कर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है.
नरसिम्हा ने एक महीने पहले ही 11 एकड़ जमीन खरीदी थी और वो इसके लेवलिंग में लगा था.
माना जा रहा है क‍ि यह ख़ज़ाना काकतीय वंश का है. काकतीय साम्राज्य की राजधानी वारंगल थी. जनगांव पूर्व में वारंगल का हिस्सा था और हाल ही में अलग ज़िला बनाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story