भारत

चाकू घोंपकर किसान की बेरहमी से हत्या, घर में सो रहा था मृतक

Admin2
8 Aug 2021 2:22 PM GMT
चाकू घोंपकर किसान की बेरहमी से हत्या, घर में सो रहा था मृतक
x
जांच में जुटी पुलिस

बिहार के अररिया जिले में अधेड़ किसान की हत्या कर दी। भरगामा थाना क्षेत्र के विषहरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर चार की यह घटना है। जानकारी के अनुसार गुलाब उरांव (55 वर्ष) अपने दरवाजे पर सो रहा था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने पहले उसका गला दबाया और फिर चाकू से शरीर पर कई वार किए, जिससे गुलाब की मौत हो गई। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच फ़ारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गए।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार की रात भी गुलाब उरांव खाना खाकर दरवाजे पर बने मचान पर सोने चला गया। रविवार की अहले सुबह उसकी पत्नी भैंस को गोहाल से निकाल कर बैल निकालने के लिए अपने पति को जगाने गई। गुलाब उरांव को जगाने के लिए शरीर हिलाने के क्रम में उन्होंने देखा कि उसका शरीर ठंडा था और मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। साथ ही सीने पर चाकू के जख्म के निशान था।

ग्रामीणों के अनुसार भी गुलाब उरांव के सीने पर चाकू के जख्म के निशान थे। उसका गंजी भी खून से रंगा हुआ था। गुलाब उरांव की पत्नी लाचो देवी द्वारा शोर मचाए जाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। लोग घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।

Next Story