रहट के पार्ट में तेल डालने लगा किसान, अचानक रहमट में बंधे बैल चल पड़े, मौके पर मौत

राजसमंद. राजसमंद जिले के पहाड़ी एवं आदिवासी कुंभलगढ़ क्षेत्र में रहट में फंसने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिसने भी यह सुना और देखा वह सन्न रह गया. यह खौफनाक हादसा केलवाड़ा थाना क्षेत्र के बडग़ांव पंचायत का है. जानकारी के मुताबिक बड़गांव गांव के परमारों की भागल निवासी घासीराम भील खेत में फसल की सिंचाई के लिए कुएं पर रहट चला रहा था. इस दौरान रहट भारी चल रहा थी तो किसान घासीराम रहट के पार्ट में तेल डालने लगा. तेल डालने के दौरान रेमहट में बंधे हुए दोनों बैल चल पड़े जिससे रहट घूमने लगा. ऐसे में घासीराम रहट घुमाने के लिए लगे लकड़ी के पार्ट में फंस गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





