किसान ने पाई-पाई जोड़ अपनी बेटी के शादी के लिए खरीदा था ये सामान, सभी जलकर खाक

भिंड- अपनी बेटी की शादी के लिए एक बाप ताउम्र अपना पेट काटकर पैसा जमा करता है. बेटी की शादी सुखद रूप से संपन्न हो इसके लिए वो कर्ज लेने से भी पीछे नहीं हटता है. बेटी के सुखी जीवन के लिए वो अपना सबकुछ न्योछावर कर देता है. मध्य प्रदेश के भिंड में भी एक बाप ने अपनी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़ रखा था. लेकिन खुशी की शहनाई उस समय मातम में बदल गई जब घर में लगी आग में शादी का सारा सामान स्वाहा हो गया. बताया जा रहा है कि ये आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी. इस हादसे में शादी के कपड़े, गहने,पैसे और बाकि अन्य सभी सामान जलकर खाक हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





