भारत

Kisan ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या

jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:12 AM IST
Kisan ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या
x
पढ़े पूरी खबर
JODHPUR जोधपुर: अबोहर के गांव जोधपुर में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 65 वर्षीय कुलवंत सिंह के तौर पर हुई है। कुलवंत सिंह भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सिद्धपुर का सदस्य था। मृतक किसान के परिवार का आरोप है कि कुलवंत सिंह को कुछ लोगों से धमकियां मिल रही थीं। मृतक के बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक कुलवंत सिंह के बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा किया है। उनकी छह कनाल जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। आरोपियों ने ट्रैक्टर से जमीन जोतकर जबरन कब्जा कर लिया। जब पिता ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। इससे आहत होकर पिता ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले कुलवंत सिंह को बठिंडा के आदेश अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बेटे के बयानों पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं, किसान कुलवंत सिंह की मौत की सूचना मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सिद्धपुर के जिला प्रधान प्रगट सिंह, अबोहर प्रधान जगजीत सिंह थाना सदर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक कुलवंत सिंह उनकी यूनियन का सक्रिय सदस्य था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मृतक के बेटे ने गांव के जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दी है, पुलिस उन्हें तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story