भारत

BIG BREAKING: चर्चित सौरभ हत्याकांड...आरोपी मुस्कान के AI वीडियो से खलबली मच गई

jantaserishta.com
31 March 2025 1:48 PM IST
BIG BREAKING: चर्चित सौरभ हत्याकांड...आरोपी मुस्कान के AI वीडियो से खलबली मच गई
x
जांच जारी.
मेरठ: मेरठ के चर्चित सौरभ मर्डर केस में जेल में बंद आरोपी मुस्कान को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुस्कान को एक थाना प्रभारी के साथ दिखाया गया है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट 'Priyanshu_Rocks_31' से अपलोड किया गया था और देखते ही देखते यह तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने लगा. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया कि यह वीडियो एआई टूल्स का उपयोग करके बनाया गया है, ताकि फेक कंटेंट के जरिए भ्रम फैलाया जा सके. साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो बनाने व अपलोड करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है.
मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा, यह साइबर अपराध की गंभीर श्रेणी में आता है. वीडियो बनाने और वायरल करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. फेक कंटेंट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. मेरठ पुलिस ने अपील की है कि इस वीडियो को और अधिक शेयर न करें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story