भारत

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज आ गया

jantaserishta.com
21 Jun 2025 4:27 PM IST
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड, हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज आ गया
x
चर्चा में है मामला.
इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. राजा का शव 4 जून को शिलांग से इंदौर पहुंचा था और इसी दिन का एक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसने सोनम और राज कुशवाह के शातिर प्लान की एक और परत को खोलने का काम किया है.
दरअसल, राजा रघुवंशी का शव जब इंदौर स्थित घर पहुंचा तो अंतिम संस्कार में शामिल होने राज कुशवाहा भी सोनम के पिता देवी सिंह के साथ पहुंचा था. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि राज कुशवाहा के हाथ में राजा के शव के लिए कफन था जो उसने राजा के घरवालों को दिया था.
इसी फुटेज में दिख रहा है कि कफन देने के तुरंत बाद राज कुशवाहा के पास एक फोन आता है और वो बात करने भीड़ से दूर चला जाता है. पुलिस को शक है कि यह फोन किसी और ने नहीं बल्कि इंदौर में ही छिपी सोनम ने किया था जो वहां हो रही हर गतिविधि की पल-पल जानकारी ले रही थी. वीडियो में सोनम के पिता देवी सिंह और राजा के पिता अशोक दिख रहे हैं, जिनके ठीक पीछे राज कुशवाहा खड़ा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story